अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही करने के डीएम ने दिए निर्देश
देहरादून 20 अप्रैल, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों द्वारा सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया है वह अपने अतिक्रमण कल दो बजे तक स्वयं हटा लें, अतिक्रमण पाए जाने की दशा में भारी अर्थदंड के साथ ही विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कल 2:00 बजे बाद जिलाधिकारी की उपस्थिति में प्रभावी आभियान चलाया जाएगा।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.garhwalkavikas.com