अर्जुन शर्मा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। पुलिस ने अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर और उसके सहयोगी को अलग अलग स्थानों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात मान ली है।
विदित हो कि गत दिवस तिब्बती मार्केट के पास दिन दहाड़े स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार भी हो गए थे। घटना के तुरंत बाद से ही दून पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।