News Portal

अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलाई शपथ

देहरादून 31 अक्टूबर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान करने का संकल्प लेने की शपथ दिलाई |

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.