News Portal

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का विस्तृत विवरण तैयार करने के सीएम धामी ने दिए निर्देश

आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी ट्रीटमेंट के लिये राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की मदद लेने के दिये निर्देश

देहरादून 12 सितंबर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में राज्य में आपदा की स्थिति, आपदा तथा भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान तथा पुनर्वास आदि की समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूड़ी तथा सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी जनपदों की आपदा की स्थिति का पूरा विवरण तैयार किया जाय। जिन गांवों को आपदा से खतरा होने की संभावना है उनके पुनर्वास की भी योजना तैयार की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल के बलिया नाला, पिथौरागढ़ की एल धारा सहित अन्य स्थलों के स्थायी उपचार आदि के संबंध में भी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के कन्सलटेंट की सेवायें लिये जाने पर ध्यान दिया जाय ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास एवं भूस्खलन प्रभावित स्थलों एवं क्षेत्रों का प्रभावी ट्रीटमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.