News Portal

आपदा से बचाव हेतु जनपद देहरादून में होमगार्ड्स का बचाव दस्ता हुआ तैयार

देहरादून 15 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (NDMA) भारत सरकार के प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज बचाव के प्रशिक्षण में जनपद देहरादून के 25 होमगार्ड्स जवानों द्वारा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी (NIM) में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में होमगार्ड्स जवानों को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी (NIM) द्वारा आपदा के दौरान जनमानस की त्वरित सहायता हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य होमगार्ड्स को आपदा के दौरान जनमानस की सहायता हेतु तैयार किया जा सकें। ऐसे प्रशिक्षित होमगार्ड्स को शासन/जिला प्रशासन की मांग के अनुसार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में तैनात किया जायेगा। जिससे समय से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के लोगो को सहायता मिल सकें। इसी क्रम में एक और 25 होमगार्ड्स जवानो का दस्ता वर्तमान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स देहरादून डाँ0 राहुल सचान के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में जनमानस की सहायता हेतु उक्त दस्ता तैयार किया जा रहा है। जिनको भविष्य में राज्य की पुलिस/प्रशासन के साथ आपदा राहत कार्यो में तैनात किया जायेगा।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.