News Portal

राज्यपाल ने केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देहरादून के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ की बैठक

देहरादून 23 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के साथ केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, देहरादून के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक बैठक आहूत की गईI यह बैठक हाल ही में दिनांक 26 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किए गए छ: दिवसीय Big ICOP के तहत एवं बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम के संदर्भ में थीI

इस मौके पर राज्यपाल ने उक्त कार्यक्रम की बहुत प्रशंशा की। उन्होंने कार्यक्रम में ड्रोन, सेना के जवान, बच्चों और महिलाओं को शामिल करने के लिए सराहना कीI उन्होंने कहा कि विभाग एवं आयोजक टीम के सभी सदस्य बधाई के पात्र है। साथ ही दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस कार्यक्रम को बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना चाहिए जिसके लिए कार्यक्रम के आयोजन में राज्य सरकार एवं भारत सरकार के सभी विभागों को आपस में एकजुट होकर कार्य करारना होगा। प्रदेश की लीडरशिप की शत-प्रतिशत उपस्थिति हो, अधिकाधिक संख्या में विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आम जनमानस द्वारा इस प्रकार की प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का अवलोकन किया जाना चाहिए, जिससे कि कार्यक्रम अधिक प्रभावशाली एवं सूचनापरक तथा पूर्णतया सफल हो सके I इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए महोदय ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम हेतु किसी भी प्रकार की सहायता एवं सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर है तथा इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु इस कार्यक्रम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए I बैठक के अंत में विभाग द्वारा माननीय महोदय को एक पौधा एवं पुस्तक भेंट की गई तथा डॉ0 सन्तोष आशीष, सहायक निदेशक द्वारा महोदय को धन्यवाद दिया गया एवं निर्देशानुसार पूर्णतया पालन करने संबंधी प्रतिबद्धता जताई गई ।

 

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.