News Portal

डीएम ने कहा, शंकराचार्य चौक का होगा सौन्दर्यीकरण

जिलाधिकारी ने शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

हरिद्वार 15 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शंकरचार्य चैक, गंगा घाटों, पार्कों, लाइट व्यवस्था आदि का व्यापक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय सर्वप्रथम शंकराचार्य चैक पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि जगह-जगह खोदाई करने की वजह से आसपास की भूमि ऊबड़-खाबड़ हो गयी है। इस पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य चैक दिल्ली से आने वाले नेशनल हाईवे का प्रवेश प्वाइण्ट है। उन्होंने मौके पर ही हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक माह के भीतर शंकराचार्य चैक के आसपास की लैण्ड स्केपिंग कर चैक को सुन्दर बनाना सुनिश्ति करें।

शंकराचार्य चैक का निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी आसपास के पार्कों, लाइट व्यवस्था, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुये हरकीपैड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया तथा वहां की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व की दृष्टि से जायजा लेते हुये अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने एमएनए को ये भी निर्देश दिये कि आगामी 18 फरवरी को कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुये घाटों सहित पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई पर विगत कांवड़ मेला की तरह विशेष ध्यान दिया जाये।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकाश व्यवस्था के साथ ही जहां पर आवश्यक है, वहां पर समुचित अस्थाई लाइट की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें तथा पर्व/मेले की व्यवस्था से सम्बन्धित किसी भी कार्य में कहीं पर भी कोई ढिलाई न बरती जाये, अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी.एल शाह, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, एमएनए श्री दयानंद सरस्वती, रेडक्रास सचिव श्री नरेश चैधरी,सहायक अभियन्ता एच.आर.डी.ए श्री पंकज पाठक, लोक निर्माण, विद्युत सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.