News Portal
IPL 2022: किरोन पोलार्ड के अचानक संन्यास की घोषणा से टूट गयी यह उम्मीद
नई दिल्ली, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने बुधवार को अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। पोलार्ड ने अपने फैसले का खुलासा सोशल मीडिया पर किया। पोलार्ड ने आईपीएल के बीच में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया है, क्योंकि ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि पोलार्ड इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का मजबूत हिस्सा हो सकते हैं।
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज किरोन पोलार्ड, टाटा आईपीएल 2022 के 15वें सीज़न में मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेल रहे हैं, जो कि फिलहाल सबसे असफल टीम दिखाई पड़ रही है, क्योंकि मुंबई ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।
किरोन पोलार्ड के संन्यास की इस खबर का मातम स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू पर भी छाया हुआ है। अन्य क्रिकेटर्स तथा फैंस एक भारी सन्नाटे से गुजर रहे हैं और उनके क्रिकेट की दुनिया से दूर जाने को लेकर दुःख जताने के साथ ही आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने कू करते हुए कहा है:
यह आश्चर्य की बात थी, @KieronPollard55! आने वाले जीवन में हर चीज के लिए शुभकामनाएँ और जल्द ही आपसे मिलने की उम्मीद है 🙂
#kieronpollard
इसके साथ ही, चेतेश्वर पुजारा ने कू ऐप पर पोस्ट करते हुए कहा है:
आपको वेस्टइंडीज के रंगों में देखना एक परम आनंद था। आगे की हर चीज के लिए शुभकामनाएँ, पोलार्ड!
#keironpollard #retirement
किरोन पोलार्ड ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा, “मैं विभिन्न चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और विशेष रूप से कोच फिल सिमंस का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझमें क्षमता देखी और मेरे पूरे करियर में मुझ पर विश्वास किया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया, वह विशेष रूप से शानदार था। मैंने टीम का नेतृत्व कर चुनौती का सामना किया। मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट को विशेष रूप से कप्तान के रूप में मेरे समय के दौरान उनके अटूट समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देता हूँ।”
बताते चलें, पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 15 वर्षों तक क्रिकेट खेला है। उन्होने वेस्टइंडीज के लिए 123 वनडे और 101 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने अप्रैल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अगले ही वर्ष ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था।
साथ ही, पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उन्होंने अकिला धनंजय के ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे। पोलार्ड टी20 इंटरनेशनल में भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।
वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पोलार्ड ने अचानक संन्यास की घोषणा कर अपने सभी फैंस को चौंका दिया है। पोलार्ड ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी की थी और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वो टीम के कप्तान थे। पोलार्ड ने भारत के खिलाफ आईपीएल से पहले ही टी20 और वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उनकी टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।
आपको बता दें कि किरोन पोलार्ड 15 साल के करियर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेले, क्योंकि टीम में उनकी छाप विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में थी, इसलिए उन्हें अधिक से अधिक टी20 और वनडे क्रिकेट खिलाया जाता था। किरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज के लिए बिना कोई टेस्ट मैच खेले सबसे अधिक वनडे और टी20 खेलने वाले खिलाड़ी बन गए थे।
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
????        www.garhwalkavikas.com
Leave A Reply
Your email address will not be published.