News Portal

29 सितंबर को देहरादून में होगी सेवानिवृत्त केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के पदाधिकारियों की त्रैमासिक वार्ब बैठक

– 23वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, देहरादून में होगी त्रैमासिक वार्ब बैठक,

– जिला कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की समस्याएं सुनी जाएंगी,

– समस्याओं के समाधान एवं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर की जाएगी कार्रवाई,

– देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत CAPF के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से बैठक में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने का अनुरोध

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए 29 सितंबर 2026 को 23वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, देहरादून के परिसर में त्रैमासिक वार्ब बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक जिला कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः 11:00 बजे से सीमाद्वार कैंप स्थित रेनबो हॉल में आयोजित होगी।

प्रत्येक राज्य में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित विषयों के लिए त्रैमासिक बैठकों का आयोजन किया जाता है। देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पदाधिकारी निवासरत होने के कारण ऐसी बैठकों का महत्व और बढ़ जाता है।

बैठक में विभिन्न केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की समस्याओं एवं कल्याण से जुड़े विषयों को सुना जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी एवं 23वीं वाहिनी के कार्यालयाध्यक्ष द्वारा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून क्षेत्र में निवासरत केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) के सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे 29 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक 23वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, देहरादून के सीमाद्वार कैंप स्थित रेनबो हॉल में आयोजित त्रैमासिक वार्ब बैठक में प्रतिभाग करें। अधिकाधिक संख्या में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की भागीदारी से उनकी समस्याओं को सामने लाने तथा उनके समाधान के माध्यम से अधिक से अधिक पदाधिकारियों को लाभान्वित करने में सहायता मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.