News Portal

23 विस सीटों की समीक्षा 29 से : मनवीर चौहान

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट जहां पर पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है उनकी 29 मार्च से समीक्षा करेगी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिन विधानसभाओं अपेक्षा अनुरूप नहीं मिले हैं उन विधानसभाओं मे पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजकर समीधा करने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों को विधानसभा मे जाकर 1 अप्रेल से पूर्व बैठकें कर रिपोर्ट मुख्यालय को देने के लिए कहा गया है। विधानसभा मे जाने वाले पदाधिकारियों को तीन प्रकार की बैठकें कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों मे समीक्षा बैठकें 29 मार्च से होगी। बैठकें सामूहिक बैठक, टोली बैठक तथा चर्चा बैठक मे कार्यकर्ताओ के साथ वार्तालाप किया जाएगा। 1 अप्रैल को समीक्षा बैठक की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.