News Portal

13 मई को किया जाएगा लोक अदालत का आयोजन

हरिद्वार 23 अप्रैल, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के सिविल जज/सचिव श्री अभय सिंह ने अवगत कराया कि वादकारीगण को सस्ता सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई, 2023 को हरिद्वार, रूड़की एवं लक्सर स्थित न्यायालयों में किया जायेगा।

लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए सचिव/सिविल जज (एसडी) श्री अभय सिंह ने बताया कि इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एन.आई.एक्ट वाद, बैंक धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान सम्बन्धी वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित सर्विस मामले, राजस्व एवं अन्य प्रकृति के सिविल वाद जिनमें सुलह समझौता वार्ता द्वारा वाद का निस्तारण संभव हो, निस्तारण हेतु रखा जायेगा।

अतः जो कोई भी वादकारी अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करवाना चाहता है, वह सम्बन्धित न्यायालय में जहाँ पर उसका वाद लम्बित है, प्रार्थना पत्र प्रसतुत कर अपने वाद को निस्तारण हेतु लोक अदालत में नियत करवा सकता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सचिव अभय सिंह ने अपील की है कि वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठायें और अपने वादों को आपसी सुलह समझौता वार्ता द्वारा अंतिम रूप से निस्पादित करायें क्योंकि लोक अदालत में निपटाये गये वाद की आगे किसी न्यायालय में अपील दायर नहीं की जा सकती क्योंकि लोक अदालत में वाद को अंतिम रूप से निर्णित किया जाता है।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.