News Portal

बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल व हिम ज्योति तथा बालक वर्ग में हेरिटेज एवं प्रेजिडेंसी स्कूल का फ़ाइनल में प्रवेश

देहरादून 10 नवंबर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। द हेरिटेज स्कूल के तत्ववाधान में आयोजित जान जे सुखिया वॉलीबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल एवं हिम ज्योति स्कूल तथा बालक वर्ग में प्रेजिडेंसी स्कूल एवं हेरिटेज स्कूल ने ख़िताबी दौर में प्रवेश किया l

हेरिटेज स्कूल के वॉलीबॉल मैदान पर खेले गये बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रेजिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल क़ो 15-3,15-6 से एवं हिम ज्योति स्कूल ने हेरिटेज स्कूल 15-9,15-5 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया l बालक वर्ग में प्रेजिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमनटाउन क़ो 25-21,26-24 से एवं हेरिटेज स्कूल ने एस जी आर आर स्कूल सहस्तरधारा क़ो 25-18,25-18 से हरा कर ख़िताबी दौर में प्रवेश कियाl

मैचों का संचालन अमित असवाल, कु. कशिक असवाल, सपना रावत, दिनेश राणा, संजय थापा ने किया l दोनों वर्गो के फ़ाइनल मैच शनिवार 12-11-2022क़ो 2.30 बजे से खेले जायँगे l

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.