उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर
– उपराष्ट्रपति आईजीएनएफए में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से बातचीत करेंगे,
– एलबीएसएनएए आईएएस व्यावसायिक पाठ्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे
नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त, 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
19 अगस्त को उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईएनजीएफए) का दौरा करेंगे, जहां वे 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।
20 अगस्त को उपराष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में 2024 बैच के आईएएस व्यावसायिक पाठ्यक्रम के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
अकादमी के अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।