उत्तराखंड: पांडेय बने गढ़वाल कमिश्नर, दो जनपदों के बदले गए जिलाधिकारी
देहरादून 1 जुलाई, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। सरकार ने 3 IAS अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
कार्मिक विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पान्डेय को गढ़वाल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित कर टिहरी का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि टिहरी के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है।