नैनीताल: नव नियुक्त DM वंदना सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण
नैनीताल/देहरादून 20 मई, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। नैनीताल जिले की नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने शनिवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट नैनीताल में कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश सिंह राणा, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, गौरव चटवाल, परितोष वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्रा सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.garhwalkavikas.com