News Portal

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर मंत्री रेखा आर्या ने जताया शोक

– राज्य के लिए बताया अपूरणीय क्षति, सभी निर्धारित कार्यक्रम किए रद्द

देहरादून 26 अप्रैल, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन पर मंत्री रेखा आर्या ने शोक वक्त किया है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व संपूर्ण परिवार को यह दुख सहने की अपार शक्ति प्रदान करने की कामना की है।उन्होंने कहा कि हमने आज एक सरल और संजीदा स्वभाव के नेता को खो दिया दिया है। कहा कि दास जी का असमय चले जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

बताते चले कि मंत्री चंदन राम दास जी काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वह उत्तराखंड सरकार में परिवहन व समाज कल्याण मंत्री थे। चंदन राम दास जी ने अपना राजनीतिक करियर 1980 में शुरू किया था वह चार बार के विधायक रहे।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.