News Portal

सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

देहरादून 23 अप्रैल, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.