News Portal

5 अप्रैल को पूर्ण रूप से स्थगित रहेगी सुरकुण्डादेवी रोपवे की सेवा

टिहरी 04 अप्रैल, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल अतुल भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को सुरकण्डादेवी रोपवे प्रॉजेक्ट कम्पनी प्रा.लि. टिहरी गढ़वाल द्वारा सुरकुण्डादेवी रोपवे का मासिक रूटीन/चेकअप/निरीक्षण किया जाना है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 05 अप्रैल, 2023 को सुरकुण्डादेवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.