News Portal

राज्यपाल से कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की मुलाकात

देहरादून 28 मार्च, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने भराड़ीसैंण विधानसभा में सदन की कार्यवाही के लिए संसदीय कार्य मंत्री के रूप में डा. अग्रवाल की प्रशंसा की। राज्यपाल ने समावेशी बजट के लिए भी डा. अग्रवाल को बधाई दी।

मंगलवार को राजभवन देहरादून में हुई मुलाकात में मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने एक वर्ष में अनेक ऐतिहासिक फैसले जनहित में लिए है। इसी क्रम में ही विधानसभा में प्रस्तुत बजट को जनता से संवाद के बाद तैयार किया गया है।

इस मौके पर महामहिम राज्यपाल जी ने संसदीय कार्यमंत्री के रूप में सदन की कार्यवाही को चलाने के लिए डा. अग्रवाल की प्रशंसा की। साथ ही बजट के लिए भी बधाई दी। इस मौके पर रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी गईं।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.