News Portal

डीडीएमए द्वारा त्वरित गति से किया जा रहा केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य

रुद्रप्रयाग 24 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।

इस आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए मजदूरों की संख्या में बढोतरी की गई है जिससे कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द आवाजाही हेतु सुचारू किया जा सके।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.