News Portal

केदारनाथ आने वाले तीर्थ यात्रियों को गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध कराने की तैयारियों के संबंध में DM ने की बैठक

रुद्रप्रयाग 22 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। श्री केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध कराए जाने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को एक समान व गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध हो तथा जनपद में उत्पादित हो रहे उत्पाद का किसानों को उचित दाम उपलब्ध हो एवं जनपद के पंजीकृत महिला समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने तथा उनकी आर्थिकी को मजबूत कराने के उद्देश्य से प्रसाद तैयार करने के लिए जो भी आवश्यक कार्यवाही की जानी हैं वह सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण कर ली जाए जिसके लिए उन्होंने श्री केदारनाथ महाप्रसादम् स्वायत सहकारी संघ के पंजीकरण की कार्यवाही करने निर्देश दिए इसके लिए जो भी बैठकें आहूत की जानी हैं वह समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों से कहा कि केदारनाथ धाम में जो भी प्रसाद तैयार किया जाएगा उसको एक समान रूप में तैयार करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रसाद पैकेजिंग में प्लास्टिक का किसी भी दशा में प्रयोग न किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रसाद के वितरण के लिए मंदिर समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं जिला पर्यटन विभाग एवं संबंधित समूहों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसाद की गुणवत्ता की चैकिंग के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग को यह भी निर्देश दिए हैं कि महिला समूहों के पास उपलब्ध प्रसाद में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री की भी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना निदेशक केके पंत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, वरिष्ठ प्रबंधक डेयरी श्रवण कुमार शर्मा, भाष्कर पुरोहित, अध्यक्ष श्री केदारनाथ महाप्रसादम् स्वायत सहाकारी संघ सुनील झिंक्वाण, महिला स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.