News Portal

05 टीबी रोगियों में वितरित किया गया पोषाहार किट

देहरादून 20 फरवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। डा0 (प्रो0) हेम चन्द्र, कुलपति, हेमवती नन्दन बहुगुणा चिकित्सा विष्वविद्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा नि-क्षय मित्र बनकर गोद लिए गए 05 टी0बी0 रोगियों को आज राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम मासिक पोषाहार किट वितरित कर उन्हें टीबी से लडने हेतु प्रेरित किया। टी0बी0 रोग के उन्मूलन के उद्देष्य से राज्य में चलाये जा रहे प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान के अन्र्तगत समाज में सभी जागरूक वर्गो द्वारा बढचढ कर भागीदारी की जा रही है।

डॉ चंद्रा के इस प्रयास से अन्य चिकित्सकों व नागरिकों में भी टी0बी0रोग को खत्म करने के इस प्रयास में भागीदारी करने के लिए उत्साहवर्धन होगा। डॉक्टर चंद्र द्वारा अपने सभी टी0बी0 रोगियों को पोषाहार प्रदान करते वक्त सभी चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों व विभिन्न विश्वविद्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों से अनुरोध किया गया कि वह आगे बढ़कर पुरजोर तरीके से इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.