News Portal

स्वच्छता कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

थल (पिथौरागढ़) 02 फरवरी, न्यूज़ यूके लाइव डॉट इन। जिलाधिकारी रीना जोशी ने थल में रामगंगा नदी पर घाट क्षेत्र, बाजार क्षेत्र आदि का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया तथा जिला पंचायत के अधिकारियों को थल में स्थित घाट क्षेत्र व बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए!

जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान थल एवं मंडी समिति क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया! क्षेत्र के लोगों द्वारा रामलीला मैदान में स्टेडियम के निर्माण एवं मंडी समिति क्षेत्र में बड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गयी! जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि संबंधित निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा! इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला उपस्थित थे।

 

—————————————-

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े www.garhwalkavikas.com

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.