News Portal

जोशीमठ आपदा प्रभावितों की सहायता को अपर मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान की अपील

देहरादून 31 जनवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा उत्तराखण्ड शासन के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण से जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जनमानस की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने की अपील की है।

इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित पत्र में अपेक्षा की है कि वर्तमान में जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से आम जनमानस का जीवन प्रभावित हुआ है। आपदा की इस घड़ी में सभी का परम नैतिक कर्तव्य है कि आपदा से प्रभावित जनमानस को सहायता देने के लिये, आर्थिक सहयोग करने एवं सरकार द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों में सहयोगी बनने का उन्होंने आह्वान भी किया है। सहायता धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तराखण्ड के भारतीय स्टेट बैंक, सचिवालय शाखा, देहरादून में संचालित खाता संख्या-30395954328, IFSC Code-SBIN0010164 में जमा की जा सकती है।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.