News Portal

हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे विवाद कांग्रेस पार्टी व उनकी सरकारों की देन: भाजपा

देहरादून 3 जनवरी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भाजपा ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे विवाद को कॉंग्रेस पार्टी और उनकी सरकारों की देन बताया, जिन्होने समय रहते कोई प्रयास नहीं किया और मामला कोर्ट में जाने दिया | भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने स्पष्ट किया कि पार्टी और सरकार इस पूरे मामले को राजनैतिक चश्मे से नहीं देखती है, मामला न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए सभी पक्षों को उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता श्री जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा है लेकिन कांग्रेस समेत पूर्ववृति सरकारों ने कभी विवाद के हल का प्रयास नहीं किया। आज इस प्रकरण में राजनैतिक बयानबाजी करने वाले कॉंग्रेस के तमाम नेता किसी न किसी रूप में तत्कालीन सरकारों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। ऐसे में उनके अनुशार यदि कुछ गलत हो रहा था तो उन लोगों कोई बीच का रास्ता क्यूँ नहीं निकाला, क्यों मामले को इतने लंबे समय तक अटकाए लटकाये रखा।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरे विवाद को राजनैतिक चश्मे से नहीं देखती है और हमारी सरकार की नीति नियत एकदम स्पष्ट है। यह समूचा प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और 5 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में भी इस प्रकरण से संबन्धित याचिका पर सुनवाई होनी है। लिहाजा सभी पक्षों को राजनीति करने के बजाय न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.