News Portal

BJP अध्यक्ष ने सीएम धामी से की राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा

देहरादून 02 नवम्बर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा संगठन के द्वारा मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सीएम के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंप दिये गए है और मंडल स्तर पर प्रवास के कार्यक्रम भी तय किये गए है। उन्होंने कहा भट्ट ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा से सीएम को अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को हल्द्वानी एचएमटी की भूमि को उत्राखंड को वापस दिलाने और प्रदेश मे सतत विकास कार्यो के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है और धामी जन अपेक्षाओं पर खरे उतरते दिख रहे है।

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.