News Portal

CM धामी ने गृह मंत्रियों के प्रस्तावित चिंतन शिविर के संबंध में तैयारियों की ली समीक्षा बैठक, 27-28 को सूरजकुंड फरीदाबाद में होना है चिंतन शिविर

देहरादून 25 अक्टूबर, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में 27 एवं 28 अक्टूबर 2022 को सूरजकुंड फरीदाबाद में प्रस्तावित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक ली | उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित उक्त चिंतन शिविर में उत्तराखंड की ओर से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे | प्रस्तावित शिविर में राज्यो द्वारा केंद्र के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी |

बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे |

 

************************

समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े

www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.