News Portal

सीएम धामी ने कहा, भर्ती घोटाले में किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा

UKSSSC भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून 30 अगस्त, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच के आदेश दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी भी दोषी को नही बख्शा जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रवीन्द्र जुगरान भी मौजूद थे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????   www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.