News Portal

CM धामी ने चंपावत में ‘मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय’ का किया उद्घाटन

देहरादून 13 अगस्त, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गौरल चौड़ मैदान मार्ग, चंपावत में “मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय” का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।

उन्होंने कहा की कैंप कार्यालय खुलने से चंपावत व आस पास के क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, श्रीमती गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.