News Portal

राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भाजपाइयों ने फूँका अधीर रंजन चौधरी का पुतला

देहरादून 28 जुलाई, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने आज स्थानीय एश्ले हॉल चौक राजपुर रोड पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंक कर उनके द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर की गई उनकी टिप्पणी के लिए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी भाजपाइयों ने सोनिया गांधी माफी मांगो कांग्रेस पार्टी माफी मांगो के नारों के साथ महानगर कार्यालय से एश्ले हॉल चौक राजपुर रोड तक पैदल मार्च किया।

प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कंबोज नीटू, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष श्याम पंत, सोशल मीडिया सह प्रभारी सौरभ कपूर भाजपा नेता , सुभाष बालियान,रमेश गौड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.