News Portal

जिलाधिकारी ने आम जनता की सुनी समस्याएं

हल्द्वानी 13 जुलाई, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में आम जनता की जनसमस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा राजस्व, सड़क, विद्युत, नजूल भूमि, पेयजल, अतिक्रमण, पेंशन आदि से सम्बन्धित 45 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

पार्षद वार्ड नम्बर 50 नीमा भटट ने बसंत विहार कृष्णा कालोनी, दुर्गा कालोनी में सड़क बनाई गई थी और सड़क बने 15 दिन ही हुये सडक पर गडडों पड़ गये हैं और सडक क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड हल्द्वानी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने ग्राम कुंवरपुर, लक्ष्मपुर,सीतापुर, रामबाग, किशनपुर तथा सुन्दरपुर के किसानों के सिंचाई के लिए गौला नदी में बंधक बनाने की मांग रखी उन्होने कहा विगत वर्षो की भांति सिचाई विभाग द्वारा बंधक बनाकर किसानों को सिंचाई हेतु वर्षा काल में पानी उपलब्ध कराया जाता था। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जय दुर्गा कालोनी नवाबी रोड निवासी के लोगों द्वारा संयुक्त प्रार्थना पत्र के द्वारा अवगत कराया कि नजूल भूमि फ्रीहोल्ड करने हेतु आवेदकों द्वारा 25 प्रतिशत धनराशि जमा कर दी गई है लेकिन फ्रीहोल्ड नही हो पाई है। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुन्नी देवी निवासी पडलिया ग्राम पदमपुर लामाचौड ने बताया कि उनका पुत्र 03 जून से लापता है गुमशुदगी रिर्पोट दर्ज कराने के उपरान्त उनका पुत्र अभी तक नही मिला है। जिस पर जिलाधिकारी ने एसएसपी को वांछित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस अवसर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह के साथ ही जलसंस्थान, जल निगम, समाज कल्याण के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.