News Portal

सरकारी भवनों में कार्यक्रम से होगी मितव्ययता की सुखद परंपरा: चौहान

देहरादून 10 जुलाई, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मितव्ययता की दिशा में सरकारी कार्यक्रमों को सरकारी भवनों में आयोजित करने के निर्देशों का स्वागत किया है । पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा, इस निर्णय से प्रदेश को न केवल खर्च की दृष्टि से बचत होगी साथ ही इस तरह स्पष्ट निर्देश होने से अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में भी मितव्यता की परंपरा विकसित होगी ।

चौहान ने उम्मीद जताई है कि सीएम धामी का सरकारी खर्च में कटौती को ध्यान में रखकर किया गया यह निर्णय दूरगामी व सरकारी सिस्टम की मनोदिशा बदलने वाला साबित होगा । उन्होने मुख्यमंत्री के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा, अमूमन देखा गया है विभिन्न विभागों के बहुत से सरकारी कार्यक्रम स्थान उपलब्ध नहीं होने या स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं होने के चलते निजी प्रतिष्ठानों में आयोजित किए जाते थे । लेकिन अब इन निर्देशों के बाद यह परिपाटी विकसित होगी कि राजधानी में सरकारी विभाग, कार्यक्रम के आयोजन स्थल के लिए सबसे पहले मुख्य सेवक भवन हेतु संबन्धित विभाग से और अनुपलब्धता की स्थिति में अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों से संपर्क करेंगे । ठीक ऐसी ही प्रक्रिया सभी जनपदों में सभी विभागों के आपसी समन्वयय से चलायी जाएगी |

चौहान ने उम्मीद जताई, इस प्रक्रिया के अनुपालन से अधिकांश सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सरकारी आयोजन स्थल उपलब्ध हो जाएँगे जिससे प्रदेश सरकार के व्यय में बड़े पैमाने पर कटौती होगी वहीं साथ ही साथ सीएम धामी द्धारा दिया गया मितव्यता का यह निर्देश प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के लिए अन्य क्षेत्रों में भी प्रेरणा का कार्य करेगा। धामी की पहल से मितव्ययता की दिशा मे सकारात्मक संदेश है जो प्रदेश के विकास में अहम साबित होगा।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????  www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.