News Portal

औली बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य

मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जाएंगे विकास कार्य

देहरादून 08 जुलाई, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औली के मास्टर प्लान पर एक  बैठक की। उनके अनुसार औली अब केवल सर्दियों का नहीं बल्कि वर्ष भर का पर्यटन गंतव्य बनेगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि औली में स्कीइंग विलेज विकसित किया जाएगा। यही नहीं यहां पर वर्ष भर एडवेंचर टूरिज्म से संबंधित विभिन्न प्रकार  की गतिविधियां आयोजित  की जाएंगी। सर्दियों में जहां यहां पर स्कीइंग का आयोजन किया जाएगा वहीं वर्ष के दूसरे हिस्से में ट्रैकिंग,  हाईकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलो के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए भी ट्रेनिंग स्लोप का निर्माण करवाया जाएगा। और सभी आयु वर्गों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के अंतर्गत अधिकतम पर्यटकों को विशेष रूप से औली और आकर्षित करने हेतु व्यापक रूप से अवस्थापना विकास के कार्य किए जाएंगे।

ज्ञात है कि औली उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जहां पर सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं और यहां पर स्कीइंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाता है। बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के साथ-साथ पर्यटन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????      www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.