News Portal

सीएम धामी ने गायक जुबिन नौटियाल को दी बधाई

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवार्ड मिलने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायक जुबिन नौटियाल को मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। गायक जुबिन नौटियाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बसंल, जुबिन नौटियाल के पिता श्री रामशरण नौटियाल आदि उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार के 22वें संस्करण में उत्तराखंड के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड दिया गया है।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.