News Portal

उत्तराखंड बोर्ड: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम को जारी किया गया।

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शिवम इंटर कॉलेज हरिद्वार की दिव्या राजपूत ने 500 में से 485 नंबर यानि 97% अंक व 10वीं की परीक्षा में सुभाष इंटर कॉलेज टिहरी के मुकुल सिल्सवाल ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फिसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 82.63 रहा। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी। 1333 परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक परीक्षाएं संपन्न हुई हाईस्कूल में कुल 1 लाख 29 हजार 778 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 13 हजार 164 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद 25 अप्रैल से 9 मई 2022 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम तैयार किया गया। परीक्षा परिणाम जारी करने के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, परिषद के सभापति व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. आरके कुंवर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने हाई स्कूल व इंटर में टॉप करने वाले छात्र- छात्राओं के साथ-साथ सभी सफल परीक्षार्थियों को अपनी बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????      www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.