News Portal

मुख्य सचिव ने की जिलाधिकारियों से प्राप्त समस्याओं के समाधान को विभिन्न विभागों की समीक्षा

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों से संबंधित जिन समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन सिंचाई, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं अन्य विभागों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही है, उनके समाधान में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभागीय सचिवों द्वारा नियमित इनकी समीक्षा की जाए। विभागों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों मिले। जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों से संबधित जो भी समस्याएं बताई जा रही हैं, उनका समयबद्धता के साथ निस्तारण के लिए कलैण्डर बनाया जाए।

बैठक में सचिव श्रीमती राधिका झा, श्रीमती सौजन्या, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री एच.सी सेमवाल, श्री विनोद कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????    www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.