News Portal

30 को भीमताल में होगा किसान मेले का आयोजन

हल्द्वानी, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केन्द्र द्वारा आगामी 30 अप्रैल को किसान मेले का आयोजन शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल में किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक ए एस वर्मा ने बताया कि किसान मेले मेे केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, बैंगलूरू के सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड सरकार के रेशम निदेशक, केन्द्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची व अन्य वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगें। उन्होंने समस्त किसानों से मेले में प्रतिभाग कर लाभ लेने का अनुरोध किया है।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????      www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.