News Portal

उत्तराखंड पुलिस ने बनायी डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क

सेना व अर्द्धसैनिक बल के जवान एवं परिवार की शिकायतों के निराकरण के लिए बनायी गयी Help desk

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपने घर से दूर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के परिवार की सुरक्षा एवं शिकायतों के निराकरण के लिए अशोक कुमार IPS, DGP ने Defence Forces Help desk की शुरूआत की है। समस्त जनपदों के पुलिस कार्यालयों में सेना व अर्द्धसैनिक बलों में तैनात जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए इस हेल्प डेस्क का गठन किया जा रहा है।

हेल्पडेस्क पर जवानों और उनके परिजनों द्वारा थाना, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डायल 112 सहित विभिन्न स्तरों पर की गयी शिकायातों एवं उन पर की गयी कार्यवाही का विवरण रखा जाएगा। जनपद प्रभारी मासिक रूप से इसकी समीक्षा भी करेेंगे।

DGP अशोक कुमार ने बताया कि भारतीय सेना व अर्द्धसैनिक बलों में उत्तराखण्ड से काफी जवान तैनात हैं। प्रदेश के यह जवान अपने परिवार से दूर सीमाओं/दूरस्थ क्षेत्रों पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। इसके दृष्टिगत सेना व अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों व उनके परिजनों की मदद के लिए एवं उनकी सम्पत्तियों की सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए समस्त जनपदों में Defence Forces Help desk स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि Defence Forces Help desk में जवानों एवं उनके परिजनों द्वारा की गयी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा, जिसका मुख्यालय स्तर से भी पर्यवेक्षण किया जाएगा।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????     www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.