News Portal

समान नागरिक आचार संहिता एतिहासिक निर्णय: चौहान

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी केबिनेट की पहली बैठक में समान नागरिक आचार संहिता क़ानून को प्रदेश में लागू करने के निर्णय एतिहासिक है और इससे धर्म और वर्ग विशेष की तुष्टीकरण की राजनीति पर अंकुश लग सकेगा। चौहान ने कहा कि पहली बैठक मे ही इस पर प्रस्ताव लेकर सरकार ने साफ सन्देश दिया है की सरकार जनता से किये गये वायदों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही सरकार बनते ही इस पर निर्णय लेने की बात कह चुके थे और उन्होंने उस बात पर मुहर लगाकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की। श्री चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों को भी इसका समर्थन करना चाहिए,क्योंकि यह सभी को एक सामान अधिकारों से बांधता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में सामान नागरिक आचार संहिता लागू करने पर जोर दिया है और इससे एक देश एक व्यवस्था के सिद्धांत को मजबूती मिलेगी। श्री चौहान ने कहा कि विपक्ष को विरोध के बजाय ऐसी सकारात्मक पहल में समर्थन का भागीदार बनना चाहिए। सरकार चुनाव में किये गये वायदो को लेकर गंभीर है और इसकी झलक मंत्रिमंडल की पहली बैठक मे मिल गई है।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????    ‏www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.