News Portal

बिग बी अमिताभ बच्चन पहुंचे देहरादून

देहरादून, न्यूज यूके लाइव डॉट इन। उत्तराखंड की वादियों का दीदार करने के लिए बॉलीवुड के महानायक शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान बिग बी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक जद्दोजहद करते नजर आए।

बॉलीवुड के ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन उत्तराखंड की वादियों का दीदार करने के लिए आज देहरादून पहुंचे। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन चार्टर विमान से सुबह करीब 12 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान प्रशंसक अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़े, लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण किसी को भी अमिताभ बच्चन के पास नहीं जाने दिया गया।

बताया जाता है कि बिग बी एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अपनी गाड़ी से टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में स्थित आनंदा होटल चल गए हैं। अमिताभ बच्चन कुछ दिनों तक यहीं पर रुकेंगे। बताया जा रहा है कि वो अपनी किसी फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में ही करेंगे।

 

**************************

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :

????    www.garhwalkavikas.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.